महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, तीन के खिलाफ मुकदमा; एक आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता राहुल विश्वकर्मा
घुघली समाचार

कप्तानगंज/कुशीनगर। बोदरवार थाना क्षेत्र के मठिया गांव में महिला की कथित पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मठिया गांव निवासी सरिता देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गली में बच्चे द्वारा पानी पीने का पाउच फेंकने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी बात को लेकर उसके भसुर रामनयन गुप्ता से विवाद हुआ और बाद में महिला के साथ मारपीट की गई।
मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी रामनयन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।