Uncategorized
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
संवाददाता सिरजेश यादव
घुघली समाचार

पडरौना, कुशीनगर। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पडरौना में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। डाक बंगले से लेकर पडरौना क्षेत्र तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए अपना आक्रोश जताया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर इस्तीफे की मांग उठाई। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
कांग्रेस पार्टी के इस विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष रविंद्र उर्फ राधे विश्वकर्मा सहित धनंजय सिंह पहलवान और बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।