Uncategorized

GNEWS प्रयागराज

फेस रिकग्निशन कैमरों से लैस होंगे रामबाग और झूसी स्टेशन

प्रयागराज में मेला क्षेत्र के सबसे नजदीकी स्टेशनों प्रयागराज रामबाग और झुंसी की निगरानी व्यवस्था को पूरी तरह हाईटेक बनाने की तैयारी है। इसके तहत दोनों स्टेशनों पर लगे सामान्य सीसीटीवी कैमरों के साथ अत्याधुनिक फेस रिकग्निशन (चेहरा पहचानने वाले) कैमरे लगाए जाएंगे।

इस स्मार्ट प्रणाली की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि डेटाबेस में दर्ज किसी भी शातिर अपराधी के स्टेशन परिसर में कदम रखते ही कंट्रोल रूम में तत्काल अलर्ट जारी हो जाएगा। नई कार्ययोजना के मुताबिक, रामबाग स्टेशन पर कैमरों की संख्या 90 से बढ़ाकर 150 की जाएगी। जबकि झुंसी स्टेशन पर कैमरों का दायरा बढ़ाते हुए इनकी संख्या 10 से सीधे 150
गोरखपुर से आए मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने परखीं व्यवस्थाएं करने का खाका तैयार किया गया है।
माघ मेले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए रविवार को पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर से मुख्य सुरक्षा आयुक्त अरुण कुमार चौरसिया और वाराणसी मंडल के सहायक सुरक्षा आयुक्त एमएन यादव प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने रामबाग और झूसी रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर मौजूदा सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, यात्रियों के आवागमन के रास्तों तथा प्रवेश और निकासी द्वारों की जांच की।

GNEWS ब्यूरो चीफ प्रयागराज

Related Articles

Back to top button