Uncategorized

25 हजार नए वोटर दो दिन के भीतर जुड़े

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा समेत पूरा प्रशासनिक अमला नए वोटरों को जोड़ने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में उतर पड़ा है। नतीजा कि दो दिन के भीतर तकरीबन 25 हजार नए मतदाताओं को जोड़ा गया है।
21 नवंबर को विशेष अभियान के दौरान जहां 15 हजार नए मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल किए गए, वहीं 22 नवंबर को 10 हजार से अधिक मतदाता फॉर्म-छह भरकर वोटर लिस्ट में शामिल हुए। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण विद्यालय गौस नगर, करेली एवं केसी कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज, धूमनगंज में बनाए गए बूथों का निरीक्षण किया।
बूथ पर उपस्थित बीएलओ को प्राप्त होने वाले फॉर्म-6, 7 एवं 8 से संबंधित आवेदनों को एप के माध्यम से डिजिटाइजेशन करते हुए आवेदन पत्रों पर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सूची में दर्ज
विशेष अभियान दिवस के अवसर पर पुनरीक्षण कार्य का जायजा लेते डीएम मनीष कुमार वर्मा ।

मतदाताओं से संबंधित विवरण की जांच कर लें और अगर उसमें कोई कमी हो या संशोधन की आवश्यकता हो तो संबंधित मतदाता से संपर्क कर उनसे फॉर्म-8 भरवाकर संशोधन की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
एडीएम प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी उपमा पांडेय ने बताया कि सभी बूथों की समीक्षा की गई है और जहां बूथ लेवल अफसर की प्रगति शून्य मिली है, वहां संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। रविवार को विशेष अभियान के दौरान 10 हजार से अधिक नए मतदाता जोड़े गए हैं। अंतिम आंकड़े सामने आने के बाद संख्या पूरी तरह से स्पष्ट होगी।

GNEWS ब्यूरो चीफ प्रयागराज

Related Articles

Back to top button