कप्तानगंज पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
चोरी के झुमके और मंगलसूत्र बरामद, महराजगंज का रहने वाला है आरोपी
संवाददाता राहुल विश्वकर्मा
घुघली समाचार
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए एक जोड़ी पीली धातु के झुमके और एक सफेद धातु का मंगलसूत्र बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, रविवार 22 नवंबर 2026 को थाना कप्तानगंज पुलिस ने थाने में पंजीकृत मुकदमा संख्या 451/2026 से संबंधित चोरी की घटना का अनावरण करते हुए अभियुक्त अभिषेक निषाद पुत्र अशोक, निवासी ग्राम हरपुर, थाना पुरैना, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक जोड़ी पीली धातु के झुमके तथा एक सफेद धातु का मंगलसूत्र बरामद हुआ है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव, कांस्टेबल मुकेश पटेल एवं कांस्टेबल दुर्गेश पटेल शामिल रहे।