Uncategorized
दशहरा पर्व को लेकर महराजगंज में पुलिस अलर्ट, एसपी ने नगर चौराहे पर किया फ्लैग मार्च
महराजगंज। आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से महराजगंज के पुलिस अधीक्षक ने नगर चौराहे पर पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ ही शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।
दशहरा पर्व के मद्देनजर पुलिस प्रशासन सतर्क है। त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जा रही है।