Uncategorized

महासप्तमी पर डॉ. विजय रंजन ने मां दुर्गा की खोले पट, सुख-समृद्धि की कामना की

(बलिया) सरया डोभवा शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी के पावन अवसर पर 359 विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विजय रंजन ने ग्राम सभा सरया मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माता रानी के पट खोलने का सौभाग्य प्राप्त किया और मां दुर्गा से समस्त देशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस पावन अवसर पर डॉ. विजय रंजन ने मां दुर्गा के श्रीचरणों में प्रार्थना करते हुए कहा कि माता रानी की असीम कृपा सभी पर सदैव बनी रहे। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो तथा समाज में आपसी सद्भाव, एकता और विकास की धारा निरंतर प्रवाहित होती रहे।
उन्होंने मां दुर्गा से सभी के कल्याण की कामना करते हुए जनसेवा, सामाजिक उत्थान और जनकल्याण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। नवरात्रि के इस पावन पर्व पर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
जी न्यूज रिपोर्ट अंकुश गुप्ता

Related Articles

Back to top button