Uncategorized

आशा कार्यकत्रियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार समाप्त, मांगें पूरी नहीं होने पर फिर आंदोलन की चेतावनी

महराजगंज। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 8 अक्टूबर से चल रहा आशा कार्यकत्रियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन 3 नवंबर को समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद मिले आश्वासन पर संगठन ने आंदोलन वापस लेने का निर्णय लिया।

जिलाध्यक्ष जमीरून निशा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने 2 नवंबर को गोरखपुर स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा था। मुख्यमंत्री ने मांगों पर विचार कर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो आशा कार्यकत्रियां दोबारा आंदोलन शुरू कर आर-पार की लड़ाई लड़ेंगी। पुरा खबर देखिए G.NEWS GHUGHALI LIVE 24 पर KUNDAN MISHRA के साथ

Related Articles

Back to top button