Uncategorized

जिला अस्पताल महाराजगंज में घटिया एवं संदिग्ध दवाइयों के वितरण का गंभीर मामला, दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री जी को सौंपा ज्ञापन।

आज राष्ट्रीय बजरंग दल जिला महाराजगंज की पूरी टीम द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों को दी जा रही कथित घटिया एवं खराब दवाइयों के मामले को लेकर जोरदार आवाज उठाई गई।

मामला 3 नवंबर का है, जब राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष सहदेव जी अपनी 6 वर्षीय बच्ची के इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल से बच्ची को खाने के लिए दवाइयां दी गईं। घर पहुंचकर शाम को बच्ची ने दवा खाई, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। बाद में दवाइयों की जांच करने पर उनमें कीड़े पाए जाने की बात सामने आई।

यह घटना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। आखिर गरीब, मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवार के लोग सरकारी अस्पतालों पर भरोसा करके इलाज कराने आते हैं। यदि सरकारी अस्पतालों से ही इस तरह की संदिग्ध एवं खराब दवाइयां वितरित की जाएंगी, तो आम जनता की जान और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कौन रोकेगा?

इसी गंभीर मामले को लेकर आज राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला टीम ने सीएमओ एवं सीएमएस को ज्ञापन सौंपने के साथ-साथ जिलाधिकारी महाराजगंज महोदय के माध्यम से उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज को ज्ञापन भेजकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की मांग की।

हमारी प्रमुख मांग है कि:

  1. जिला अस्पताल में वितरित की जा रही दवाइयों की गुणवत्ता की उच्चस्तरीय जांच हो।
  2. संबंधित दवाइयों के बैच की जांच कराई जाए।
  3. इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय हो।
  4. दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
  5. भविष्य में किसी भी मरीज और मासूम बच्चे के स्वास्थ्य के साथ ऐसा खिलवाड़ न हो।

राष्ट्रीय बजरंग दल महाराजगंज स्पष्ट करना चाहता है कि आम जनमानस के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलना उनका अधिकार है, कोई एहसान नहीं।

ज्ञापन के दौरान उपस्थित रहे:
राष्ट्रीय बजरंग दल जिला महामंत्री सूरज तिवारी जी, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी जी, नीरज जी, श्याम पांडे जी, राष्ट्रीय छात्र परिषद जिला मंत्री अविनाश जी, विष्णु जी, विजय जी सहित राष्ट्रीय बजरंग दल के अन्य सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button