Uncategorized

दो वाहन चोरी के मामलों का घुघली पुलिस ने किया सफल अनावरण, एक आरोपी गिरफ्तारचोरी की एचएफ डिलक्स बाइक बरामद, नेपाल में बेची गई दूसरी बाइक; 2090 रुपये नकद मिले

थाना घुघली पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है। वहीं, दूसरी चोरी की मोटरसाइकिल नेपाल में 10 हजार रुपये में बेचने की बात आरोपी ने स्वीकार की है। बिक्री के बाद खर्च करके बचे 2090 रुपये भी पुलिस ने बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में घुघली पुलिस टीम वाहन चोरी के मामलों की जांच कर रही थी।
पुलिस के अनुसार, ग्राम पौहरिया से 1 सितंबर 2026 की रात एक मोटरसाइकिल चोरी हुई थी, जिसके संबंध में मु0अ0सं0 216/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं, 5 नवंबर की रात ग्राम धनगढ़ी मुंडेरी में एक व्यक्ति के घर के बरामदे से एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले में मु0अ0सं0 270/2026 धारा 305(क) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसी क्रम में 7 नवंबर 2026 को सुबह 9:30 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बैकुंठी मार्ग से त्रिभुवन उर्फ भरत (23 वर्ष), पुत्र अनिरुद्ध, निवासी बड़की निबुईया, थाना घुघली, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से धनगढ़ी मुंडेरी से चोरी हुई मोटरसाइकिल संख्या UP56W5317 एचएफ डिलक्स बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपी ने पौहरिया से चोरी की गई दूसरी मोटरसाइकिल को नेपाल में 10 हजार रुपये में बेचने की बात बताई। बिक्री की रकम में खर्च के बाद शेष 2090 रुपये पुलिस ने बरामद किए। पुलिस ने दोनों मामलों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की और उसे न्यायालय भेज दिया।

घुघली समाचार अमन मिश्रा

Related Articles

Back to top button