Uncategorized

महराजगंज: खेत में मिला 18 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

खेत में मिला 18 वर्षीय युवक का शव, पुलिस और डॉग स्क्वायड ने शुरू की जांच

महराजगंज। जिले के थाना परसामलिक क्षेत्र के ग्राम सिरसिया मशरकी टोला पीपरवास में 10 नवंबर की सुबह खेत में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।मृतक की पहचान शिवनंदन गुप्ता पुत्र रामाचल गुप्ता, निवासी सिरसिया मशरकी टोला पीपरवास के रूप में हुई है। मृतक की उम्र करीब 18 से 19 वर्ष बताई जा रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल का फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की टीम के साथ निरीक्षण किया गया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने बाइट देकर घटना की जानकारी दी। फिलहाल घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है।

Related Articles

Back to top button