Uncategorized

आग लगने धान की दो एकड़ खड़ी फ़सल जल हुई राखसिंदुरिया थानाक्षेत्र के सोनवल मे हुई आग लगने की घटना

मिठौरा,महाराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोनवल के पश्चिम सिवान में सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आने से करीब दो एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में खड़ी धान की फसल जलकर राख हो गई।
जानकारी के अनुसार, आग ग्राम सभा नंदाभार सिवान से अज्ञात कारणों से आग लगी थी। देखते ही देखते आग ने सोनवल सिवान में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग से सोनवल निवासी अनिरुद्ध दुबे का लगभग एक एकड़ तथा जोखनी गुप्ता पत्नी दिनेश और मंत्री गुप्ता पुत्र रामलगन दोनों का मिलाकर लगभग एक एकड़ से ऊपर धान की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई। खेतों से धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों के द्वारा काफी प्रयास के बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी। वहीं सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस टीम भी घटना पर पहुंची थी। घटना की जानकारी होने पर हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचकर का नुकसान हुए धान की फसल का रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजने का कार्य में जुट गए। फसल जलने से तीनों किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि धान की फसल कटाई के लिए तैयार थी। ऐसे में आग लगने से उनकी साल भर की मेहनत पर पानी फिर गया। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। पुरा खबर देखिए G.NEWS GHUGHALI LIVE 24पर KUNDAN MISHRA ( Tehsil incharge maharajganj) के साथ

Related Articles

Back to top button