Uncategorized

शहीद राम आशीष को दी एसपी देवरंजन ने अंतिम विदाई : राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार छत्तीसगढ़ में थी तैनाती

बलिया के असनवार थाना गड़वार में छत्तीसगढ़ के मिरतुर जिले मे रविवार को राम आशीष यादव शहीद हो गए |
राम आशीष यादव का शव को मंगलवार को पैतृक गांव असनवार पहुंचा | राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ |

छत्तीसगढ़ में रविवार की साम हुए नक्सली हमले में राम आशीष यादव शहीद हो गए | गांव पर सूचना आते ही शोक का माहौल हो गया | शहीद राम आशीष यादव का परिवार छत्तीसगढ़ ही रहता था | गांव वालो के अनुरोध पर शव को सेना की टुकड़ी बलिदानी के गांव असनवार लेकर आयी| वही बलिदानी सैनिक के भाई व सेना से रिटायर सूबेदार रामसेवक यादव ने कहा कि भाई का बलिदान से दुःख जरूर है | गौरवान्वित इस बात से है कि भारत माता की रक्षा करते हुए भाई शहीद हो गया है |

आतंकी हमले में शहीद
असनवार गांव में वर्ष 2022 में भी सेना के सूबेदार रामबदन यादव बॉर्डर पर देश की रक्षा करते हुए बलिदान हो गए थे | अभी उनके बलिदान को लोग भूल भी नही पाये थे की एक और सैनिक रविवार को आतंकियों हमले के दौरान शहीद हो गये |
बलिया जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा , सीओ सदर शुभ सूचित , एसएचओ संजय शुक्ल, एसडीएम सदानंद सरोज समेत अन्य लोगो ने श्रद्धांजलि दी |
जी न्यूज संवाददाता
नीतिश यादव की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button