Uncategorized

G न्यूज़ घुघली जनपद कुशीनगर-

दिनांक-07.03.2024

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में आज दिनांक 07.03.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री अभिनव त्यागी द्वारा थाना तमकुहीराज में नवनिर्मित “जनसुनवाई कक्ष” व थाना कार्यालय कक्ष का उद्घाटन किया गया। महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि नवनिर्मित “जनसुनवाई कक्ष” का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का निस्तारण करना है, इससे जनता के लिये पुलिस से संवाद करना तथा उनके अपनी समस्याएं बताना सुगम होगा तथा आवश्यकतानुसार उन्हें त्वरित सहायता मिल सकेगी जिससे कि उनकी समस्याओं का समय से निस्तारण किया जा सकेगा।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज, थानाध्यक्ष पटहेरवा सहित अन्य अधि0/कर्म0 एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा जायसवाल सपहा
जनपद कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button