आगामी त्योहारों के मद्देनजर निचलौल थाना में पीस कमेटी की हुई बैठक, माहौल बिगाड़ने वालो पर शक्ति से निपटेगी पुलिस
निचलौल -महराजगंज।उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के थाना स्थानीय निचलौल में होली पर्व व रमजान के त्योहारों को लेकर आज सोमवार को निचलौल थाना परिसर में थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्प्पन हुई।

पीस कमेटी की बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि होली पर्व आपसी भाईचारे व सद्भाव का प्रतीक है, इसके लिए गांव में सामंजस्य बनाकर मिलजुल कर त्योहार मनाएं, नशा से दूर रहें तथा दूसरों को भी नशा करने से रोकें।
थाना प्रभारी ने कहा कि अशांति फैला कर उपद्रव करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा, उन्होंने सभी से होलिका स्थल की जानकारी ली।वहीं पर डाक्टर अंग्रेज सिंह ने बताया कि नशा का प्रयोग न करें अगर किसी कारणवश किसी व्यक्ति का एक्सीडेंट हो जाए तो उसे करवट लेटाएं और तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचाएं जिससे उस घायल व्यक्ति का उचित इलाज हो सके। उपजिलाधिकारी निचलौल व क्षेत्राधिकारी निचलौल ने भी त्योहारों को सालीनता से मनाने की अपील की। और उन्होंने कहा कि त्योहारों में किसी भी प्रकार का कोई भी व्यक्ति खलल डालने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ़ कठोर कार्रवाई की जाएगी और सड़क किनारे डीजे न बजाएं
निचलौल थाना में पीस कमेटी की हुई बैठक, माहौल बिगाड़ने वालो पर शक्ति से निपटेगी पुलिस
इस दौरान पुलिस चौकी प्रभारी बहुआर मनीष पटेल व पुलिस चौकी प्रभारी शितलापुर दुर्गेश कुमार सिंह आदि पुलिस कर्मी उपस्थित रहे
जी न्यूज संवादाता
घनश्याम कुशवाहा निचलौल