Uncategorized

सभासद व मोहल्ले वालो ने कि कोटा की दुकान निरस्त करने कि मांग

दीनदयाल पाण्डेय
जिला अपराध संवाददाता
कुशीनगर

कुशीनगर।नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड न. तीन की सभासद की अगुवाई में सभासदों एवं ग्रामीणों ने एसडीएम तमकुहीराज को पत्रक सौप कर हरिहरपुर मे संचालित सार्वजनिक राशन की दुकान को निरस्त कर नए दुकान की बहाली की मांग की है।
आरोप है कि कोटेदार द्वारा खाद्यान्न वितरण मे घटतौली की जाती है और विरोध करने पर मारपीट की जाती है। शिकायकर्ता सभासद का आरोप था कि कोटेदार की शिकायत आपूर्ति निरिक्षक से की गई थी, जांच मे आरोपों की पुष्टि के बाद दुकान को गाजीपुर स्थित सार्वजनिक राशन की दुकान से सम्बद्ध कर दिया गया था। लेकिन दुबारा दुकान को बहाल कर दिया गया है।
बुधवार को नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड न. तीन की सभासद रुबी खातून ने अन्य वार्ड के सभासद विक्रांत यादव, नाजिर, जैबुन नेशा, रंजीत सिंह पटेल, सुधाकर यादव के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंची। उनका आरोप था कि हरिहरपुर से वितरित होने वाले सार्वजनिक राशन का कोटेदार घटतौली करता है तथा प्रति यूनिट पांच किलो की बजाय चार किलो राशन वितरित करता है। जिसकी शिकायत पूर्ति निरीक्षक तमकुहीराज से पिछले दोनों की गई थी। पूर्ति निरीक्षक के जांच में अनियमितता उजागर होने के बाद कोटे की दुकान को गाजीपुर स्थित कोटे की दुकान से सम्बद्ध कर दिया गया था। अब पुनः दुकान को बहाल कर दिया गया है। अब भी कोटेदार घटतौली करता है और विरोध करने के बाद लोगों से मारपीट पर उतारू हो जाता है। शिकायतकर्ता सभासदों ने उक्त कोटे की दुकान को निरस्त कर नए दुकान का चयन करने की मांग
की। इस संबंध में एसडीएम तमकुहीराज विकास चंद ने बताया कि शिकायत की जांच कर अग्रिम कारवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button