Uncategorized

G न्यूज़ घुघली जनपद कुशीनगर-दिनांक-04.04.2024

थाना पटहेरवा पुलिस द्वारा एक अदद पिकप वाहन कीमत लगभग 9,00,000/- (नौ लाख रुपये) की सम्पत्ति गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गयी जब्त-

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में जनपद कुशीनगर में कानून व्यवस्था को और सुदृढ बनाये जाने व अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री जितेन्द्र सिंह कालरा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 04.04.2024 को थाना पटहेरवा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 78/2024 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 से सम्बन्धित अभियुक्त गंगा कुशवाहा पुत्र सूर्यबली निवासी कोईलसवा बई टोला उर्फ कोटवा मिश्र के द्वारा अवैधानिक कृत्यों से अर्जित सम्पत्ति से एक अदद पिकप वाहन संख्या UP 52 AT 9602 कीमत लगभग 9,00,000/ (नौ लाख रुपये) को धारा 14(1)उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 के अन्तर्गत जब्त किया गया।

जब्तीकरण की गयी सम्पत्ति का विवरण-
एक अदद बोलेरो पिकप वाहन संख्या UP 52 AT 9602 (कीमत लगभग 9,00,000/- ( नौ लाख रुपये)

जब्तीकरण की कार्यवाही करने वाली टीम-

  1. थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
  2. व0उ0नि0 हरेराम सिंह यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
  3. हे0मो0 वीरा प्रसाद यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
  4. का0 विनोद कुमार थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर

G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा जायसवाल सपहा
जनपद कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button