हीट-वेब को देखते हुए बलिया ज़िला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में की गई विशेष व्यवस्था
धनेंद्र प्रताप तिवारी “पंकज”
(जी न्यूज संवाददाता – सिकंदरपुर,बलिया)

लू और गर्म मौसम की शुरुआत हो चुकी है और धीरे धीरे पारा चढ़ता जा रहा है। इस बार अप्रैल में ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में बलिया जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में विशेष इंतजाम किए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन ने हीट वेब को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी वार्ड में बदलाव किए हैं। कुल 10 बेड को सुरक्षित लिया गया है। इसके साथ ही विभिन्न सुविधाओं का विस्तार किया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुजीत यादव ने बताया कि हीट वेब के दृष्टिगत ओआरएस का घोल, विभिन्न वार्डों में एसी तथा कूलर की व्यवस्था के साथ-साथ बर्फ आदि की व्यवस्था की गई है,उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में ओआरएस कॉर्नर भी बनाया गया है। जिला चिकित्सालय के दो चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार तथा डॉ. रितेश सोनी इस व्यवस्था को देखेंगे।
सीएमएस ने बताया कि जिला चिकित्सालय में हीट वेव के मद्देनजर लगभग सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। जिसमें सभी उच्च तकनीकी और मेडिकल ऑफिसर मौजूद रहेंगे।