Uncategorized

*बलिया न्यूज – रसड़ा के एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों का अस्पताल पहुंच कर हंगामा*

रसड़ा कोतवाली अंतर्गत कोटवारी स्थित एक निजी अस्पताल मे  डाक्टरों की लापरवाही के कारण एक प्रसूता की मौत हो गई। बताया जाता हैं कि कोतवाली अंतर्गत मंदा निवासनी सीमा यादव (25) पत्नी आत्मा यादव के प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उन्हे लेकर अस्पताल पहुंचे , जहां डाक्टरों ने ऑपरेशन कराने के लिए बोले जिसपर परिजन तैयार हो गए। जिसपर डाक्टरों ने ऑपरेशन  कर दिया। आपरेशन होने के बाद प्रसूता की तबियत खराब होने लगी। जिसपर परिजन के साथ डाक्टरों ने उन्हे लेकर मऊ पहुंचे। मऊ पहुंचने के बाद डाक्टरों ने उन्हे वाराणसी रेफर कर दिया, वाराणसी जाते हुवे रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना पाकर परिजनों सहित ग्रामीणों ने भारी संख्या में अस्पताल पहुंच कर हंगामा कर दिया। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। और दोषियों पर कार्रवाई करने के आदेश पर मामला को शांत कराया।
      प्रभारी
दिनेश यादव
जी न्यूज बलिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button