गन्ना किसानों का ग्रुप बनाकर वैज्ञानिक से होगा सीधा बात और किसानों के समस्याओं का होगा हल , अरविंद कुमार जीएम
आधा दर्जन किसानों को किया गया सम्मानित

पिपराइच चीनी मिल क्षेत्र के आज कुछ गावो में जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव और चीनी मिल के जीएम अरविंद कुमार ने दौरा किया जिसमे ग्राम जादोपुर , उनौला, इस्मलापुर में किसानो के प्लॉट गए
वही जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने कहा कि गन्ना एक नगदी फसल बन गया है अन्य फसलों के सापेक्ष गन्ना की फसल की खेती कर दो गुना से अधिक कमाई भी किया जा सकता है किसान गन्ना की खेती कर अपने बच्चो को आधुनिक शिक्षा और बेहतर भविष्य घर पर रहकर गन्ना की खेती कर बना सकता है क्यों की गन्ना एक ऐसी फसल है जिसमें ज्यादा से ज्यादा लाभ है
चीनी मिल के जीएम अरविंद कुमार ने किसानों को जागृत करते हुए कहा कि चीनी मिल से गन्ना बुआई को बढ़ावा देने के लिए जानकारी दी और पेड़ी के प्लॉट का भी निरीक्षण किया जिसमे किसानों को गैप फिलिंग की जानकारी दी और उनके प्लॉट पर पड़ने वाली दवाओं का भी जानकारी ली उनौला के किसान सुभाष को भी खेत में जाकर उनके सहफसली खेती का भी निरीक्षण किया और उनको मेडल पहनाकर सम्मानित किया । और कहा वैज्ञानिक विधि व सहफसली खेती करके पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों की तरह यहां का किसान माला माल हो सकता है ।और ज्यादा खुशहाल बन सकता है। बताया की गन्ना एक नगदी फसल और गन्ना प्रकृतिक प्रकोप से कम प्रभावित होता है जिससे किसानों को फसल नुकसान जैसे ओला वृष्टि आदि से भी बचा जा सकता । और गन्ने के उत्तम प्रजाति को.0118 , को. एल के 14201 आदि प्रजाति लगाने पर जोर दिया
दो बार से कृषि विभाग के तरफ से मुख्यमंत्री से सम्मानित किसान रवि सिंह को भी जीएम अरविंद कुमार ने भी किया समानिनित और गन्ना बुवाई के लिए बढ़ावा दिया और
वरिष्ठ गन्ना अधिकारी सुनील यादव,सतीश कुमार सिंह और केन मैनेजर मनोज तिवारी ने कहा की गन्ना एक बार बोकर तीन फसल काट सकते हैं । किसान वैज्ञानिक विधि से सहफसली खेती की गह गह जानकारी दी ।और बसंत कालीन गन्ना बुआई के साथ प्याज, भिंडी, लोबिया आदि की खेती करने से जहां गन्ने का लागत मूल्य मुफ्त हो जाएगा। उपज बढ़ेगा । तथा गन्ने में लगने वाले कीटाणु भी नहीं लगेगा। गन्ना बुवाई पर जोर देते हुए बताया कि प्रेस नोट का दावा कृषि यंत्र आदि अनुदान पर चीनी मिल।दे रहा है मृदा परीक्षण के साथ कृषकों को फसल चक्र अपनाने तथा गहरी जुताई करने की सलाह दी
इस अवसर पर सुशील पाठक चंद्रभान गुप्ता सच्चिदानंद सिंह रवि सिंह प्रीतम सिंह विनय सिंह बिंद्रेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे