Uncategorized

हरपुर माफी के कुंवर छपरा में छत गिरने से दो की मौत, एक घायल

कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरपुर माफी के कुंवर छपरा में मकान का छत गिरने से एक ही परिवार के दो व्यक्ति का निधन तथा एक घायल हो गए हैं! घायल का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है! कुंवर छपरा के शंकर मौर्य सहित दो पुत्र मकान का छत गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए! तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती करने के लिए लाया गया! जहां डॉक्टरों ने शंकर के बड़े पुत्र शंभु को मृत घोषित कर दिया और दोनों घायलों को भर्ती कर लिया!
ईलाज के दौरान छोटे पुत्र प्रभु का भी निधन हो गया!
परिवार में सबका रो रोकर बुरा हाल हो गया है.! शंभु की 6 लडकियों में एक का विवाह हो गया है जबकि 5 अविवाहित है वही प्रभु के दो लड़की और दो लड़के हैं.! परिवार में आफत का पहाड़ टूट पड़ा है

राहुल विश्वकर्मा
जिला संवाददाता कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button