Uncategorized

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के मामले आज हो सकती हाईकोर्ट में सुनवाई

प्रयागराज । जेल में बंद पूर्व सांसद धनंजय सिंह की क्रिमिनल अपील पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

पिछली दो बार से समय के अभाव के चलते नंबर न आने पर नहीं हो सकी है सुनवाई । आज सुनवाई होने की उम्मीद,सजा के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में धनंजय सिंह ने दाखिल की है याचिका ।

जौनपुर एमपी-एमएलए के स्पेशल जज की कोर्ट के फैसले के खिलाफ धनंजय सिंह ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

7 साल की सजा रद्द करने और जमानत पर रिहाई की है मांग

6 मार्च को जौनपुर कोर्ट ने सुनाई है सजा

जौनपुर कोर्ट के फैसले को जेल में बंद धनंजय सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से दी है इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती

जौनपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह और उसके सहयोगी संतोष विक्रम सिंह को सात-सात साल के कठोर कारावास की सुनाई है सजा

नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल के अपहरण, रंगदारी मांगने, धमकाने और आपराधिक साजिश के मामले में धनंजय सिंह को हुई है सजा

10 मई 2020 को जौनपुर के लाइन बाजार थाने में अपहरण, रंगदारी व अन्य धाराओं में पूर्व सांसद धनंजय सिंह व संतोष विक्रम के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच करेगी याचिका पर सुनवाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button