Uncategorized

ब्रेकिंग न्यूज़G न्यूज़ घुघली जनपद कुशीनगर

थाना कसया पुलिस टीम द्वारा आपरेशन स्माईल के तहत घर से नाराज होकर निकली एक 13 वर्षीय बच्ची को उनके परिजन को सकुशल किया गया सुपुर्द –
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में आपरेशन स्माईल के तहत खोये/ गुमशुदा बच्चों की सकुशल बरामदगी हेतु निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में आज दिनांक 02.05.2024 को थाना कसया पुलिस टीम को देवरिया बाईपास सबया से एक बच्ची उम्र 13 वर्ष रोते हुए भटकते मिली जिसको पुलिस टीम द्वारा अपने साथ लाया गया तथा पूछताछ करते हुए परिजनों के बारे में जानकारी की गयी तो परिजनों के बारे में जानकारी प्राप्त हुयी जो की जनपद देवरिया के निवासी है। लड़की अपने परिजन से नाराज होकर घर से चली गयी थी तथा लड़की के परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन की जा रही थी तथा परिजन काफी परेशान थे। पुलिस टीम द्वारा परिजनों को बुलाकर लड़की को सकुशल सुपुर्द किया गया। लड़की को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा पुलिस टीम को धन्यवाद दिया गया तथा पुलिस टीम की प्रशंसा की गयी।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीमः-
1.प्र0निरी0 गिरजेश उपाध्याय प्रभारी थाना कसया जनपद कुशीनगर
2.उ0नि0 बबलू कुमार सोनकर चौकी प्रभारी हाईवे थाना कसया जनपद कुशीनगर
3.उ0नि0 कुलदीप मौर्या थाना कसया जनपद कुशीनगर
4.म0उ0नि0 निर्मला देवी थाना कसया जनपद कुशीनगर
5.आरक्षी आदित्य चौहान थाना कसया जनपद कुशीनगर

G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा जायसवाल
जनपद कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button