Uncategorized
थाना मड़ियाहूँ पुलिस टीम ने 50 किलोग्राम गांजा व 01 स्वीफ्ट डिजायर के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार-
जी न्यूज 7 अंकित दूबे

पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ, श्री गिरेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थाना मड़ियाहूं पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को 50 किग्रा गांजा व एक स्वीफ्ट डिजायर वाहन संख्या UP74D6825 के साथ दिनांक 04.03.2025 को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 80/25 धारा 8/20/25 NDPS Act पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
- प्रदीप सिंह पुत्र छागुर सिंह निवासी ग्राम हथेरा थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग- - मु0अ0सं0 80/2025 धारा 8/20/25 NDPS Act थाना मडियाहूं जौनपुर।
बरामदगी का विवरण- - 50 किग्रा0 अवैध गाजा व एक स्वीफ्ट डिजायर वाहन संख्या UP 74 D 6825,
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः- - प्र0नि0 सत्य प्रकाश सिंह थाना मडियाहूँ जौनपुर।
- व0उ0नि0 सन्तोष कुमार यादव थाना मडियाहूँ जौनपुर।
- का0 जागेश्वर सिंह, का0 नितीश कुमार, हे0का0 इमरोजा खान, का0 शिवम गुप्ता थाना मडियाहूं जौनपुर।