Uncategorized
थाना रामकोला पर पीस कमेटी के सदस्यों/ धर्मगुरुओं/प्रतिष्ठित/सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ की गयी गोष्ठी-पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा थाना रामकोला पर आगामी त्योहारों होलिका दहन, होली, रमजान आदि के दृष्टिगत जनपद के धर्मगुरुओं, प्रतिष्ठित/सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी। मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा विगत त्यौहारों के अवसर पर घटित साम्प्रदायिक घटनाओं व डायल 112 के माध्यम से प्राप्त साम्प्रदायिक सूचनाओं पर चर्चा करते हुए जनपद के समस्त धर्म गुरुओं एवं जनपद के सभी आमजनों से शान्तिपूर्ण एवं भाई-चारे के साथ रहते हुए त्यौहार को शांति पूर्वक मनाते हुए और लोगों को जागरुक करने की अपील की गयी और बताया गया कि किसी प्रकार के भ्रामक संदेश प्रसारित न करें और भ्रामक संदेश प्राप्त होने पर तुरन्त नजदीकी पुलिस थाना/चौकी को सूचित करें। जनपद की सोशल मीडिया सेल बारीकी से सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर जनपदीय पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
