बस्ती पहुंचे अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत जी
विपक्ष पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने गुरुवार को बस्ती के सर्किट हाउस सभागार में यह टिप्पणी की।

रावत ने कहा कि विपक्ष की सोच किसी भी मापदंड पर खरी नहीं उतरती। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण हो या महाकुंभ जैसा विश्व का अनूठा कार्यक्रम, विपक्ष हर चीज का विरोध करता है।
आयोग अध्यक्ष ने कुंभ मेले की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि इसमें इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जो कई देशों की कुल आबादी से भी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को इसकी सराहना करनी चाहिए थी। लेकिन कुंभ की आलोचना करके उन्होंने भारत राष्ट्र का विरोध किया है और यहां की व्यवस्था को चुनौती दी है।
इस दौरान कार्यक्रम में आयोग सदस्य रमेश कुमार तूफानी, अनीता कमल, समाज कल्याण अधिकारी श्री प्रकाश पांडेय और अपर जिला सूचना अधिकारी हितेंद्र चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। रावत ने कार्यक्रम में शासन की विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया और लोगों की समस्याएं भी सुनीं।