एक अदद ट्रक वाहन से वध हेतु ले जायी जा रही 20 राशि गोवंशीय पशु बरामद-ब्यूरो कुशीनगर
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज अमित सक्सेना के नेतृत्व में गो-तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 06.03.2025 को थाना तमकुहीराज व थाना तरयासुजान की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा एक अदद ट्रक वाहन(यूपी 72 टी 5664) से वध हेतु ले जायी जा रही 20 राशि गोवंशीय पशु की बरामदगी की गयी। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त मौके से फरार हो गये, वाहन नंबर के आधार पर अभियुक्त को चिन्हित कर लिया गया है। शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी। बरामदगी के आधार पर थाना तमकुहीराज में मु0अ0सं0 75 /2025 धारा 3/5ए/8/5बी गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता नि0 अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 75 /2025 धारा 3/5ए/8/5बी गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता नि0 अधि0 थाना तमकुहीराज कुशीनगर
बरामदगी विवरण-
1-01 अदद ट्रक वाहन(यूपी 72 टी 5664)
2-20 राशि गोवंशीय पशु
बरामदगी करने वाली टीमः-
1-प्र0नि0 अमित शर्मा थाना तमकुहीराज कुशीनगर ।
2-प्र0नि0 राजप्रकाश सिह थाना तरयासुजान कुशीनगर
3-व0उ0नि0 दिनेश कुमार साहनी थाना तमकुहीराज कुशीनगर
4-उ0नि0 अरसलान अहमद थाना तमकुहीराज कुशीनगर
5-उ0नि0 अजीत कुमार थाना तमकुहीराज कुशीनगर
6-हे0का0 इम्तियाज अहमद थाना तमकुहीराज कुशीनगर
7-का0 राकेश कुमार सिह थाना तमकुहीराज कुशीनगर