Uncategorized

बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जिलाधिकारी द्वारा किया गया औचक निरीक्षण

जी न्यूज 7 अंकित दूबे

     बदलापुर ,जौनपुर।  निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका, ओपीडी रजिस्टर और दवाओं के स्टाक रजिस्टर सहित अन्य स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सभी चिकित्सकों के कक्ष में क्रमवार जाकर ओपीडी व्यवस्था देखी और पाया कि सभी चिकित्सकों के द्वारा ओपीडी देखी जा रही थी। 
   जिलाधिकारी के द्वारा दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई और निर्देशित किया गया कि किसी भी दशा में बाहर की दवाई ना लिखी जाए। पैथालॉजी लैब के निरीक्षण के दौरान पाया कि आज कुल 158 जांचे की गई थी। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन मरीजों को चिकित्सकों के द्वारा एक्सरे करने के लिए कहा गया है उनका शत प्रतिशत एक्स रे जांच की जाए। 
     जिलाधिकारी ने सभी चिकित्सकों को निर्देश दिया कि समय से स्वास्थ्य केन्द्र पर उपस्थित होकर मरीजों का अच्छे से ईलाज किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मरीजों के बेडशीट समय से बदल दिये जाये और स्वास्थ्य केन्द्र पर नियमित रूप से सफाई होती रहे। 
     इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय दुबे, डॉ० रविंद्र पांडेय, डॉ० कुणाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button