Uncategorized

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कसया द्वारा थाना कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत “आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत की गयी पीस कमेटी मीटिंग”-ब्यूरो कुशीनगर

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में आज दिनांक 09.03.2025 को क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह द्वारा आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत कस्बा में पीस कमेटी मीटिंग की गयी। मीटिंग में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व आमजन से अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखें, सामप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/किसी भी प्रकार की आपराधिक अवांछित गतिविधियों दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करें तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें साथ ही सोशल मीडिया पर ऐसे कमेंट न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों तथा किसी भी प्रकार की भडकाऊ/गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें, जनपदीय पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारीगण/थाना प्रभारियों/हल्का प्रभारियों द्वारा संबंधित थानों पर व गांवों/कस्बों/चौराहों पर आगामी त्यौहारों होली,रमाजान को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर पीस कमेटी मीटिंग की जा रही है।

Related Articles

Back to top button