Uncategorized

बलिया : द्वितीय एक दिवसीय शिविर एवं होली मिलन समारोह का आयोजन

धनेंद्र प्रताप तिवारी “पंकज”
(जी न्यूज प्रभारी मण्डल – आजमगढ़)

📅 तिथि: 10 मार्च 2025
स्थान: शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय, बलिया
महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन दिनांक 10 मार्च 2025 को महाविद्यालय परिसर में किया गया,इस कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने सेवा भाव, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया,

कार्यक्रम विवरण

प्रथम सत्र: स्वच्छता अभियान

👉 कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई, जिसमें महाविद्यालय परिसर, लाइब्रेरी, लैब, जिम एवं सेमिनार हॉल की सफाई की गई,
👉 सभी पौधों में जल अर्पण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया,

द्वितीय सत्र: सेमिनार एवं प्रेरणादायक संबोधन

स्थान: सेमिनार हॉल

👉 कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती एवं शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा पर दीपांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई,
👉 प्राचार्य श्री अमित कुमार सिंह ने अध्यक्षीय भाषण में सेवा भाव, स्वच्छता, पर्यावरण एवं पोषण पर प्रभावी विचार व्यक्त किए,
👉 एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रजनी कांत तिवारी ने “पहले आप” की भावना से सेवा करने हेतु स्वयंसेविकाओं को प्रेरित किया,
👉 कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रगान हुआ,

विशेष सहयोग एवं सहभागिता
कार्यक्रम में डॉ. धनंजय कुमार सिंह, डॉ. शिवेंद्र दुबे, डॉ. चंडी प्रसाद पाण्डेय, श्री राजेश्वर कुमार एवं मनीष पाठक शिवम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा,

सामाजिक समरसता : होली मिलन समारोह*
👉 कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें सामाजिक समरसता एवं एकता का संदेश दिया गया,

यह एक दिवसीय शिविर स्वयंसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने में सफल रहा।

Related Articles

Back to top button