Uncategorized

(मनीष कुमार मीडिया प्रभारी बस्ती संवाददाता ) जय मंगल महिला एफ पी सी में एफपीओ प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित

बस्ती, 10 मार्च – जय मंगल महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (JMMFPC), बनकटी ने सोमवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें साहू घाट कुदरहा और दुबौलिया ब्लॉक के एफपीओ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में ब्लॉक मिशन मैनेजर (BMM), एफपीओ के सीईओ, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (BOD) और अकाउंटेंट शामिल हुए।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न एफपीओ को व्यवसाय प्रबंधन, वित्तीय अनुशासन, कानूनी अनुपालन और बिजनेस प्लानिंग की विस्तृत जानकारी देना था, ताकि वे अपने-अपने ब्लॉक में इन रणनीतियों को लागू कर सकें।

प्रमुख बिंदु:

एफपीओ संचालन और वित्तीय प्रबंधन: रिकॉर्ड मेंटेनेंस, बिजनेस प्लानिंग और संस्थागत मजबूती पर जोर।

सरकारी योजनाओं की जानकारी: 10K FPO एंट्री, इक्विटी ग्रांट, और मैनेजमेंट कॉस्ट अप्लाई करने की प्रक्रिया पर चर्चा।

प्रजेंटेशन और फील्ड विजिट: जय मंगल महिला एफपीसी की सफलता को समझाने के लिए PPT और वीडियो प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया।

D3C फील्ड विजिट: प्रतिभागियों को डिजिटल कमोडिटी कलेक्शन सेंटर (D3C) का दौरा कराया गया, जिससे उन्हें एफपीओ के व्यावहारिक संचालन की जानकारी मिली।

प्रतिभागियों की प्रतिक्रिया
साहू घाट एफपीओ के सीईओ ने कहा, “यह कार्यशाला हमारे लिए बेहद उपयोगी रही। हम यहां से सीखे गए प्रबंधन और व्यापार मॉडल को अपने एफपीओ में लागू करेंगे।”

जय मंगल महिला एफपीसी के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस तरह की कार्यशालाएँ महिला किसानों के सशक्तिकरण और एफपीओ को मजबूत करने के लिए भविष्य में भी आयोजित की जाती रहेगी

Related Articles

Back to top button