मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता, मस्जिदो से लाउडस्पीकर न उतारे जाने को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर
महराजगंज कलेक्ट्रेट में आज मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे मस्जिदों से लाउडस्पीकर ना उतारे जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा है तैयब अली ने बताया कि रमजान का पवित्र महिना मार्च से ही सुरू हो गया है, मुसलमानो के लिये यह बहुत बड़ा त्योहार है। इस महिने मे सभी मुसलमान इबादत करते है। यह भी अवगत कराना है कि मा. न्यायालय द्वारा निर्धारित आवाज की सीमा में रहने के बावजुद भी कई जगहों पर मस्जिदो से लाउण्डस्पीकर को पुलिस द्वारा उतार दिया जा रहा है। जैसे कि ग्राम बहुआर कला पोस्ट- झुलनीपुर थाना निचलौल से स्थानिय पुलिस द्वारा लाउण्डस्पीकर उतारने की बात कही जा रही है।कृपया जिले के समस्त थानों को निर्देशित करने का कस्ट करें। कि मा. न्यायालय द्वारा निर्धारित आवाज की सीमा में लगे हुये लाउण्डस्पीकर को मस्जिदो से न उतारा जाये
महराजगंज से संवाददाता फैयाज अहमद कि रिपोर्ट
डाक्टर जावेद अख्तर जिला संयोजक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच महराजगंज, मुन्ना अन्सारी जिला संयोजक मीडीया प्रकोष्ठ महराजगंज, फैयाज अहमद जिला सह संयोजक मीडिया प्रकोष्ठ, तैय्यब अली चिस्ती,शम्स तबरेज खान, निजामुद्दीन अली,अलिरजा आदि लोग मौजूद रहे
