Uncategorized
चार दिन बाद फंदे से लटकी मिली तलाकशुदा महिला
प्रयागराज के राजरूपपुर स्थित ओपीएस नगर स्थित किराये के मकान में रविवार को सुहानी (27) का शव फंदे से लटका मिला। सुहानी का 18 को पति से तलाक हुआ था। वह तनाव और अवसाद में थी। चार वर्षीय बेटे के साथ ओपीएस नगर में एक किराये का कमरा लेकर रहती थीं और कुछ दिन पहले ही चंडीगढ़ से वापस आई थीं। रविवार को बेटा ननिहाल गया था। वह अकेली थी। धूमनगंज थाना प्रभारी राजीव वैश ने बताया कि सुसाइड नोट नहीं मिला है। सोमवार को पोस्टमार्टम हुआ। पिता तलत महमूद ने बताया उनकी शादी करीब छह साल पहले हुई थी। और 18 नवंबर को उसका तलाक इआ था।
GNEWS ब्यूरो चीफ प्रयागराज