Uncategorized

GNEWS प्रयागराज

तीन हजार पदों पर 26 नवंबर को रोजगार महोत्सव

बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 26 नवंबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज और प्रयाग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, बेदो इसका आयोजन कर रहे हैं। यह महोत्सव प्रयाग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट परिसर, करछना में होगा। इसमें 20 निजी कंपनियां 3,000 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती करेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को 13,500 रुपये से 30,000 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन मिलेगा। जूनियर हाईस्कूल से बीटेक तक के 18-40 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam. up.gov.in पर पंजीयन कराएं। साक्षात्कार के समय शैक्षिक दस्तावेज की छायाप्रति साथ लाएं।

GNEWS ब्यूरो चीफ प्रयागराज

Related Articles

Back to top button