Uncategorized
अत्यंत दुःखद! विधानसभा रामकोला बोदरवार मंडल की घटना#भीषण_सड़क_हादसा में 7 लोगों की मौत
कुशीनगर जिले के ग्राम सभा भलुही में एक ही परिवार के ग्राम प्रधान श्री कन्हैया जी, उनके भाई श्री मुन्ना जी, पिता श्री रामबेलास जी एवं श्री मुन्ना जी के छोटे पुत्र, श्री रंजय गुप्ता जी एवं श्री पकौड़ी गुप्ता जी समेत सात लोगों की हाटा के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में असामयिक निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

इस हृदयविदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित एवं स्तब्ध है। एक ही हादसे में सात लोगों का इस प्रकार असमय काल के गाल में समा जाना पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।
ॐ शांति! विनम्र श्रद्धांजलि।