Uncategorized
छत से गिरकर 44 वर्षीय मजदूर की मौत, इलाज के दौरान सीएचसी कप्तानगंज में तोड़ा दम
कप्तानगंज (कुशीनगर)। थाना रामकोला क्षेत्र के बभनौली गांव में एक मकान पर सटरिंग का काम कर रहे 44 वर्षीय मजदूर की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान कुबेर कुमार गौड़ (44 वर्ष), पुत्र लाल परिखा गौड़, निवासी थाना रामकोला, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कुबेर कुमार गौड़ बभनौली में श्याम सुंदर गुप्ता के घर पर सटरिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कप्तानगंज लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दिवाकर द्विवेदी
संवाददाता | कप्तानगंज