Uncategorized

संवादाता -राहुल कुमार कुशवाहा (जी न्यूज घुघली)

महाराजगंज के कर्मीसवा में तेंदुए के हमले से चार लोग हुए घायल
महाराजगंज जनपद के निचलौल तहसील के अंतर्गत ग्राम कर्मीसवा में शुक्रवार को करीब 10:00 बजे तेंदुए ने एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला कर दिया जिसमें चारों लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि सभी लोग खेत में सिंचाई करने के लिए गए हुए थे ।तभी खेत में तेंदुआ पहले से ही बैठा हुआ था और अचानक चारों पर हमला बोल दिया ।घायलों का इलाज के लिए निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदुओं को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Back to top button