Uncategorized
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना (एएचटी) एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) की मासिक समन्वय गोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
गोष्ठी में पॉक्सो अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, मानव तस्करी, बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति की रोकथाम तथा गुमशुदा बालक-बालिकाओं की बरामदगी के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही बाल संरक्षण संबंधी प्रकरणों में विधिसम्मत कार्रवाई एवं विभागीय समन्वय पर जोर दिया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा, एएचटी थाना प्रभारी पंकज कुमार पाल सहित पुलिस, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, सशस्त्र सीमा बल (SSB), रेलवे सुरक्षा बल (RPF), श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर एवं यूनिसेफ तथा विभिन्न बाल संरक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
पुरा खबर दिखिए G.NEWS GHUGHALI LIVE 24 पर रिपोर्टर KUNDAN MISHRA के साथ