Uncategorized
एसओ ने दो दुकानदारों को सरेआम डंडो से पीटा, दो घायलकोल्हुई बाजारउपनगर के कोल्हुई तिराहे पर आज एसओ कोल्हुई द्वारा दो दुकानदार को सरेआम लाठी डंडों से पीटने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना में दोनों दुकानदार बुरी तरह घायल हो गए हैं। इस घटना को लेकर व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। जबकि व्यापार मंडल द्वारा पुलिस अधीक्षक महाराजगंज से जहां कार्रवाई की मांग किया गया है वहीं घायल दुकानदारों के साथ व्यापार मंडल आज एसपी से मिलेगा।मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश निवासी राजन कुशवाहा कोल्हूई बाजार में फुलकी बेचने का कार्य करता है। जबकि राजस्थान निवासी रामलाल सांवरिया कुल्फी बेचने का कार्य करता है। बताया जा रहा है कि आज कोल्हुई बाजार के मुख्य तिराहे पर दुकान लगाए थे। उसी दौरान दोनों दुकानदारों को डंडे से पीटकर घायल कर दिया। चौराहे पर दहशत फैल गया। दुकानदार अपना दुकान छोड़कर भागने लगे। इस घटना में दुकानदार राजन कुशवाहा तथा रामलाल दोनों घायल हुए हैं। दोनों का इलाज स्थानिय उपनगर में कराया गया है। सूचना पाकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इस दौरान एसओ कोल्हुई पर आक्रोश जताया है। इस मामले में उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक से मिलने का मन बनाया है। साथ ही एसओ कोल्हुई पर कार्रवाई करने की मांग किया है। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रिंस जायसवाल का कहना है कि जब से एसओ की कोल्हुई में तैनाती हुई है तब से आए दिन उनके द्वारा इसी तरह का उत्पीड़न किया जाता है। जिससे व्यापारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। घटना के बाद कोल्हुई तिराहे पर भारी संख्या में भीड़ जमा रहा। इस संबंध में एसओ कोल्हुई से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि दोनों दुकानदार रोड पर अतिक्रमण किए हुए थे। इसीलिए उनको हटाया गया है। जबकि दुकानदारों का कहना है कि एसओ कोल्हुई पहुंचते ही डंडा बजाना शुरू कर दिए हैं और बुरी तरह पीट कर घायल कर दिए हैं। कुल मिलाकर उद्योग व्यापार मंडल इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महाराजगंज से कार्रवाई किए जाने की मांग किया गया है और व्यापार मंडल के लोगों ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक महाराजगंज से एक प्रतिनिधि मंडल मिलने का मन बनाया है। इस घटना को लेकर दुकानदारों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।
