बदलापुर शाखा सचिव का कुशल छेम लेने के लिए मंडल अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत
जौनपुर। बदलापुर में वाराणसी मण्डल के अध्यक्ष श्री आशुतोष कुमार सिंह का हुआ जोरदार स्वागत बदलापुर शाखा सचिव इंद्रजीत यादव का कुशल क्षेम लेने जब बदलापुर चौराहे पर पहुँचे तो शाखा अध्यक्ष अमरदेव विश्वकर्मा “मुन्ना” के नेतृत्व में सैकड़ो साथियों ,पदाधिकारियों के साथ माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत कर गर्मजोशी के साथ आगवानी की मण्डल अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सिंह ,शाहगंज शाखा अध्यक्ष संतोष मिश्र ,ऑडिटर सर्वेश सिंह एवं सैदपुर शाखा के अध्यक्ष वैकुंठ लाल कुशवाहा जी मौजूद रहे ।
चौराहा से स्वागत पश्चात काफिला इंद्रजीत यादव के निवास स्थान के लिए प्रस्थान किया ।श्री यादव जी से मिलकर कुशल क्षेम जाना और शाखा बदलापुर व शाहगंज द्वारा साथियों के सहयोग से एकत्रित 30000/ नकद राशि मंडल अध्यक्ष के हाथों श्री यादव जी को सौप दिया गया श्री यादव जी मर्माहत होकर भावुक हो गये और उन्होंने कहा कि आज ऐसे समय मे अपने बीच मण्डल के शीर्ष पदाधिकारी,शाखा के पदाधिकारी व सैकड़ो साथियों को पाकर बहुत बल मिला और जब तक जिऊँगा तब तक संगठन के प्रति निस्वार्थ भाव से तन मन धन से समर्पित रहूँगा
इस अवसर पर बदलापुर के शाखा अध्यक्ष अमरदेव विश्वकर्मा संजय सिंह ,संतोष मिश्रा आदि संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
