Uncategorized
बारीगांव रामलीला मेले में खेल प्रतियोगिताओं का रोमांच, कबड्डी फाइनल में पहुंचीं दो टीमें
मग़लवार को घुघली थाना क्षेत्र के बारीगांव में आयोजित रामलीला मेले में खेल प्रतियोगिताओं को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मेले में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का मुकाबला अब फाइनल चरण में पहुंच गया है। खिताबी भिड़ंत के लिए धनगढ़ी मुंडेरी और सिरसिया की टीमें आमने-सामने होंगी। वहीं, फुटबॉल प्रतियोगिता में गगहा, गोरखपुर और आजाद क्लब अतरौली बाजार, लक्ष्मीपुर देवरवा के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और जीत को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। रामलीला मेले में खेल आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल रहा है।
घुघली समाचार
