सदर क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने बारीगांव श्रीरामलीला मेले का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
बारीगांव, महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा ब्राह्मण उर्फ बारीगांव स्थित श्रीरामलीला मेले में सदर क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मेले में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आम लोगों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद रहने पर जोर दिया।
इस अवसर पर जखिरा चौकी प्रभारी आशुतोष पाठक सहित पुलिस टीम मौजूद रही। निरीक्षण के दौरान हेड कांस्टेबल प्रद्युम्न सिंह, हेड कांस्टेबल मुन्ना यादव, कांस्टेबल सोनू वर्मा, अनुज उपाध्याय, सत्यम चौबे, बृजेश यादव, प्रवेश यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
पुलिस टीम ने मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता बरती।
घुघली समाचार
