Uncategorized

**आबकारी विभाग बरेली द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही में देशी- विदेशी मदिरा जब्त **

रायसेन जिला ब्यूरो चीफ आशीष सिंह रजक

     जिला कलेक्टर रायसेन श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा एवं हाल ही में पदस्थ सहायक आबकारी आयुक्त श्री दीपक अवस्थी के निर्देशानुसार सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री सुदीप तोमर (कंट्रोलर) एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती सरिता चंदेल के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक राजेश विश्वकर्मा द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर सूचना की तस्दीकी हेतु घेराबंदी कर एस डी एम कार्यालय के सामने पिपरिया रोड़ बरेली में हमराह स्टाफ के सहयोग से घेराबंदी कर आरोपी कमलेश पुत्र गोपाल सिंह लोधी निवासी बरेली को अंग्रेजी शराब बेचते हुए 17 पाव अंग्रेजी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही शासकीय कन्या शाला के सामने मेन रोड़ बरेली में घेराबंदी कर आरोपी आमिर पुत्र शोहरत खान निवासी बरेली को देशी शराब बेचते हुए 20 पाव देशी मसाला मदिरा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया जाकर उक्त दोनों के विरुद्ध म प्र आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण कायम किये जाकर विवेचना में लिये l उक्त कार्यवाही मे आबकारी आरक्षक श्री रामस्वरूप पटेल एवं आबकारी आरक्षक सुश्री श्वेता शिवहरे सहित नगर सैनिकों का सराहनीय सहयोग रहा l 
   उक्त कार्यवाही मे जब्त मदिरा की कीमत रुपए 5400/- आकलित की गई l अवैध मदिरा के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्यवाही जारी रहेगी l

Related Articles

Back to top button