ब्रेकिंग न्यूज़/बस्तीभारत न्यूज़ 24बलवन्त वर्मा9919904463
अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर हटवाया गया कब्जा

-ग्राम पंचायत कचूरे में चला माफियाओं पर बुलडोजर
बस्ती – बस्ती सदर तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत राजस्व गांव रमवापुर में कुछ मनबढ़ किस्म के लोगों द्वारा टीनशेट रखकर सरकारी रास्ते पर अबैध कब्जा कर लिया गया था
अतिक्रमण को नायब तहसीलदार ने बुलडोजर से ढहवा दिया।
राजकुमार ने अबैध अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।
तहसील क्षेत्र के ग्राम रमवापुर मे गाटा संख्या 155 घ 0-315 सरकारी अभिलेखों के खाते मे दर्ज है।
गांव की ही राजकुमार ने इसकी शिकाय तहसील प्रशासन से की थी।
न्यायालय से बेदखली का आदेश पारित हुआ। स्वाति सिंह मजिस्ट्रेट द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया,
जिसमें पाया गया कि रास्ते पर अवैध अतिक्रमण किया गया था दिनेश कुमार पांडे विनोद कुमार चौधरी सरिता वर्मा आदि कर्मचारी गण व पुलिस बल की उपस्थिति में हटवाया गया।
और मौके पर उपस्थित ग्रामवासियों ने अपने हस्ताक्षर और निशानी के तौर पर अंगूठा भी बनाया।अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा उठाए गये सराहनीय कदम से ग्रामवासियों को राहत मिलेगी।