Uncategorized

श्रीमान् जिला जज महोदय, जिलाधिकारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा जिला कारागार देवरिया का किया गया निरीक्षणः-ब्यूरो कुशीनगर

आज दिनांक 27.03.2025 को श्रीमान् जिला जज कुशीनगर, जिलाधिकारी कुशीनगर श्री विशाल भारद्वाज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा जिला कारागार देवरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल के बैरक, मेस व जेल परिसर की साफ सफाई आदि का निरीक्षण कर कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्यायों को सुना गया व मौजूद सभी जेल कर्मियों को सख्त हिदायद दिया गया कि उनसे जो भी अपेक्षित है समस्त कार्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा व सही तरीके से करें। किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या अवांछनीय तत्व न पाये जाये इसके लिए जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान जेल/पुलिस/प्रशासनिक/न्यायिक अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे |

Related Articles

Back to top button