Uncategorized

सदर ब्लॉक में तीन दिवसीय उत्कर्ष कार्यक्रम संपन्न, प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का किया गया गुणगानसंवाददाता ए कलाम।महाराजगंज-जनपद के सदर विकास खंड सभागार मे उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में आयोजित तीन दिवसीय उत्कर्ष कार्यक्रम का समापन सदर विकास खंड परिसर में हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य माना जाता था, लेकिन अब यह देश की अर्थव्यवस्था का इंजन बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश की पहचान माफिया, और दंगों से होती थी, लेकिन अब यूपी में खुशहाली है। कार्यक्रम में प्रमुख सोनी कश्यप, इंजी. विवेक गुप्ता, राम प्रीत गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। प्रदर्शनी में आयुष्मान कार्ड, आवास, टैबलेट, दिव्यांग किट, छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र और प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया। लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें लाभान्वित किया गया। इस मौके पर डॉ. चंद्रा, एस.पी. सिंह, मंडल अध्यक्ष विजय गौड़, प्रधान संघ अध्यक्ष रमेश सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ब्लॉक कर्मचारी और मातृ शक्ति मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button