Uncategorized

संवादाता :-राहुल कुमार कुशवाहा (जी न्यूज़ घुघली)

मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार सम्मान योजना

महाराजगंज जनपद के निचलौल ब्लाक के अंतर्गत बजहा उर्फ अहिरौली ग्राम सभा को मिला प्रथम स्थान कुल 882 ग्राम पंचायत में से 144 ने किया था आवेदन जिनमें पांच लोग चयनित हुए ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के लिए प्रथम स्थान 35 लाख रुपए का प्रोत्साहन पुरस्कार, इसी क्रम में द्वितीय व तृतीय को क्रमशः 30 लाख व 20 लाख चतुर्थ स्थान को 15 लाख वह पंचम स्थान को 10 लख रुपए प्राप्त हुए इस राशि से गांव का सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा।
इसी क्रम में पनियरा ब्लाक के निवास पोखर को द्वितीय स्थान ,नौतनवा ब्लाक के भगवानपुर को तृतीय स्थान ,सिसवा ब्लॉक के पर्शिया को चतुर्थ स्थान ,नौतनवा ब्लाक के ही हरपुर गांव को पांचवें स्थान प्राप्त हुआ।
बजहा उर्फ अहिरौली के छठ घाट की मंत्रालय ने की थीं सहराना: मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले ग्राम पंचायत बजहा उर्फ अहिरौली अपने विकास कार्यों की वजह से पूर्व में भी चर्चा का विषय बना हुआ था।

Related Articles

Back to top button