Uncategorized

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा अलविदा की नमाज के दृष्टिगत जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से लगातार भ्रमणशील रहकर पैदल गश्त/फूट पेट्रोलिंग करते हुए अलविदा की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया गया-ब्यूरो कुशीनगर

आज दिनांक 28.03.2025 को जनपद कुशीनगर में अलविदा की नमाज के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस फोर्स के साथ जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील रहकर पैदल गश्त/फूट पेट्रोलिंग करते हुए जनपद में अलविदा की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कुशीनगर आमजन मानस से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक द्वारा धर्म स्थलों के आस-पास लगातार भ्रमणशील रहकर ड्यूटी में तैनात पुलिस बलों को ब्रीफ करते हुए अलविदा की नमाज को ध्यान में रखते हुए, सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की गईं। इस अवसर पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था, जिसमें महिला पुलिस कर्मियों की भी भागीदारी रही। भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई थीं। इसके अतिरिक्त सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखते हुए अलविदा की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया गया। कुशीनगर पुलिस शांति व सद्भाव बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

Related Articles

Back to top button