बलिया : जनपद को नए एम्बुलेंस की सौगात,
” ब्यूरो आजमगढ़ “
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने 7 अप्रैल 2025 को 27 एंबुलेंस को स्वास्थ्य विभाग को कार्य क्षेत्र में सुविधाजनक कार्य के लिए किया रवाना, जल्द ही बलिया जनपद को 22 और एम्बुलेंस मिलेंगी,
परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई,
परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई,
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है, सोमवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने 27 नई 108 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,
परिवहन मंत्री ने बताया कि बलिया के लिए कुल 75 नई एंबुलेंस की स्वीकृति मिली है,मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने पहले चरण में 49 एंबुलेंस देने की मंजूरी दी है,इनमें से 27 एंबुलेंस आज सेवा के लिए रवाना की गई हैं,
परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने पूजन के बाद एंबुलेंस को रवाना किया,
परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने पूजन के बाद एंबुलेंस को रवाना किया,
विधि-विधान से किया पूजन सभी एंबुलेंस आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस हैं। इनसे जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी, कार्यक्रम से पहले परिवहन मंत्री ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर नारियल तोड़ा, मंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दे रही है, कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।