जी मीडिया : बलिया में नए सीएमओ की कमान संभालेंगे संजीव बर्मन,
नीतीश यादव


(जी न्यूज संवाददाता – रसड़ा, बलिया)
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 6 जनपदों में रिक्त चल रहे सीएमओ पदों को तत्काल भरने का फरमान जारी किया है। इसी क्रम में बलिया के नए सीएमओ का पदभार संजीव बर्मन को दिया गया है, जबकि अन्य पंच पदों पर भी तैनाती कर दी गई है बता दे की नई सीएमओ संजीव बर्मन इससे पूर्व आगरा में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात रहे हैं,
प्रदेश सरकार ने 6 जनपदों मे रिक्त चल रहे सीएमओ के पद को भरते हुए कौन किस जनपद मे सीएमओ बना है, की सूची जारी कर दी है, देवरिया के सीएमओ डॉ राजेश झा को गोरखपुर का सीएमओ बनाया गया है, वही डॉ संजीव बर्मन को बलिया का नया सीएमओ बनाया गया है,वही यहां से 28 फ़रवरी को प्रशासनिक दायित्व से मुक्त हुए डॉ विजय पति द्विवेदी को वाराणसी के कबीरचौरा स्थित जिला महिला चिकित्सालय मे दूरबीन विधि नसबंदी का ट्रेनर बनाया गया है,
यूपी की योगी सरकार ने सोमवार को कई जिलों के सीएमओ बदल दिए. आईएएस आईपीएस अफसरों के तबादले के बाद योगी सरकार ने गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बलिया, सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के ट्रांसफर कर दिए हैं।